Dhanbad : पिछले 3 वर्षों से दिवंगत झामाडा कर्मियों के आश्रितों के द्वारा अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर निरंतर आंदोलन किया जा रहा है। इसी दौरान आश्रितों ने आज झमाडा कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि इसकी चेतावनी उन्होंने पहले ही दे रखा था।

Dhanbad : भारी संख्या में पुलिस बल थी तैनात
उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर थी। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने झमाडा कार्यालय में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। 108 एम्बुलेंस और दमकल की टीम को भी बुला लिया गया था।

आत्मदाह की चेतावनी देने के बाद झमाडा और कर्मियों के बीच लगभग एक घंटे तक मानमनौवल के बाद आंदोलनकारी वार्ता के लिए राजी हुए। बाद में झामाडा एमडी संग वार्ता के बाद चार दिनो के अंदर विभाग को लेटर भेजने की बात एमडी ने कही लेकिन आश्रित आज ही लेटर भेजने पर अड़े रहें।
राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–



















