न तो मांझी राम-राम करेंगे और न ही होंगे रिटायर्ड, समर्थन वापस लेते ही सड़क पर नजर आएंगे नीरज बबलू- दानिश रिजवान

Patna- बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू द्वारा जीतन राम मांझी पर दिए गए ताजा बयान से बिहार की राजनीति में एक बार फिर से गरमाहट आ गई है.

दरअसल बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू ने जीतन राम मांझी को रिटायर्ड होकर राम-राम करने की सलाह दी थी और कहा था कि अब राम ही उनका बेड़ा पार करेंगे, अच्छा होगा कि जीतन राम मांझी रिटायर्ड होकर सरकार में मंत्री बने अपने बेटे को आशीर्वाद दें. क्योंकि मांझी द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेते ही सरकार में मंत्री बने सुमन मांझी का ऐशो आराम खत्म हो जाएगा.

towaro 22Scope News

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि जीतन राम मांझी को नीरज बबलू से सलाह की कोई जरुरत नहीं है, जीतन राम मांझी न तो राम-राम जपेंगे और न ही रिटायर्ड होगे.  यदि जीतन राम मांझी ने सरकार से अपने चार विधायकों  का समर्थन वापस ले लिया तो जिस सरकार में नीरज बबलू  मंत्री बने घूम रहे हैं, सरकार गिर जाएगी और नीरज बबलू सड़क पर आ जाएगे.

इधर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस मामले पर चुटकी लेते हुए कहा कि एनडीए की पतवार जीतन राम मांझी के हाथ में है, और अब जीतन राम मांझी एनडीए से अपना बोरिया-विस्तर समेटने मे लगे हैं. जीतन राम मांझी जिधर जाएगे सरकार उधर ही बन जाएगी.

 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...