बिहार में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…

पटना: NHAI के अनुबंध के आधार पर एनएच निर्माण कार्यों से संबंधित बिल पास करवाने के लिए रिश्वत देना एक निजी कंपनी को काफी महंगा पड़ गया। मामले में CBI ने छापेमारी कर NHAI के जीएम समेत तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान CBI की टीम ने करीब 1.18 करोड़ रूपये नकद भी बरामद किये हैं। मामले में सीबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 22 मार्च को सीबीआई ने NHAI के जीएम को 15 लाख रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

मामले में CBI ने NHAI के छः अधिकारी समेत निजी कंपनी, उसके चार वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। निजी कंपनी ने जीएम को यह घूस किये गए काम के बदले बिल निकासी कल लिए दे रही थी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने घूस की रकम पहुँचाने आये कंपनी के प्रतिनिधि को भी गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद सोमवार को कंपनी और NHAI के जीएम के बेगूसराय, पूर्णिया, रांची, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना आवास और कार्यालयों पर छापेमारी की जहां से तलाशी के दौरान करीब 1.18 करोड़ रूपये के साथ ही कई डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है।

मामले में CBI की तरफ से बताया गया कि NHAI के जीएम के साथ ही निजी कंपनी के जीएम और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   कानून तोड़ने वाले को तोड़ देगी Bihar Police, CM ने दी खुली 

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...