Bihar के शिक्षकों का इंतजार खत्म, एक साथ 10 हजार शिक्षकों…

Bihar के 10,225 शिक्षकों का मनपसंद जिलों में किया गया अंतर जिला तबादला। शिक्षा विभाग की बैठक के बाद स्थानांतरित शिक्षकों की सूची जारी। इनमें 2953 पुरुष व 7272 महिला शिक्षक शामिल। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर पार्टल पर कुल एक लाख नब्बे हजार शिक्षकों ने दिया था आवेदन

पटना: Bihar शिक्षा विभाग ने सोमवार को राज्य के 10 हजार, 225 शिक्षकों को उनकी इच्छानुसार जिलों में स्थानांतरित कर दिया है। इनमें 2953 पुरुष और 7272 महिला शिक्षक शामिल हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सोमवार को अपनी अधिसूचना जारी कर दी है। Bihar शिक्षा विभाग की इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षा सचिव अजय यादव ने की। स्थानांतरित किए गए शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से अपने मनपसंद जिलों में अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था।

विभाग ने शिक्षकों की इच्छानुसार तबादले के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दो-शपथ पत्र अपलोड कर आवेदन देने का निर्देश जारी किया था। अब स्थानांतरित शिक्षकों की पदस्थापना के लिए उनके जिलों के सरकारी स्कूल आवंटित किए जाएंगे। साथ ही स्थानांतरित किए गए किसी भी शिक्षक द्वारा ई-पोर्टल कोष पर दी गई किसी भी सूचना को गलत पाया जाता हैै तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें – TRE 3 अभ्यर्थियों से सड़क पर घिर गये शिक्षा मंत्री, भाग कर बैठे गाड़ी में फिर…

गौरतलब है कि विभाग द्वारा जनवरी में पहले चरण के तहत गंभीर रोगों से ग्रसित 47 नियमित शिक्षकों का तबादला किया गया था। इसके बाद बीपीएससी टीआरई-1 और टीआरई-2 से नियुक्त 260 शिक्षकों (गंभीर रोग से ग्रस्त) का ट्रान्सफर आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है। बता दें कि ई-पोर्टल कोष के माध्यम से राज्यभर के एक लाख, नब्बे हजार से भी अधिक शिक्षकों ने अपने पसंदीदा जिलों में अपने तबादले के लिए आवेदन किया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...