पटना: बिहटा-बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (NSMCH) के प्रांगण में फार्माकोलॉजी विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज फार्माकोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में एम्स, पीएमसीएच, IGIMS पटना, एनएसएमसीएच, ईएसआईसी बिहटा, वीआईएमएस पावापुरी, आरडीजेएम तुर्की आदि की टीमों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्विज़ प्रतियोगिता में एम्स पटना टीम के कुमार मंगलम और खितिज देसाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। NSMCH
यह भी पढ़ें – बेगूसराय में नीतीश-लालू पर बरसे PK, भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात…

IGIMS पटना की टीम के शाहमा कौसर और प्रकाश आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि ईएसआईसी बिहटा टीम के सुप्रित रंजन और यशस्विनी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही क्विज़ के समापन पर विजेताओं को NSMCH के निदेशक कृष्ण मुरारी, डॉ रवि गांधम सहायक प्रोफेसर एवं क्विज़ मास्टर एवं डॉ शिल्पी मिश्रा, सहायक प्रोफेसर एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, फार्माकोलॉजी विभाग के द्वारा पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया गया।
इस दौरान NSMCH के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस तरह के नवाचार आधारित कार्यक्रम मेडिकल छात्रों को ज्ञान के आदान-प्रदान का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर डीन हरिहर दीक्षित, डॉ इश्तियाक अहमद, प्रमुख संरक्षक डॉ अरविंद प्रसाद, प्रचार्य डॉ अशोक शरण, अस्पताल अधीक्षक डॉ यू एन सिंह आदि शामिल थे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें – Bihar में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…


















