NSMCH में आयोजित किया गया क्विज प्रतियोगिता

पटना: बिहटा-बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (NSMCH)  के प्रांगण में फार्माकोलॉजी विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज फार्माकोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में एम्स, पीएमसीएच, IGIMS पटना, एनएसएमसीएच, ईएसआईसी बिहटा, वीआईएमएस पावापुरी, आरडीजेएम तुर्की आदि की टीमों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्विज़ प्रतियोगिता में एम्स पटना टीम के कुमार मंगलम और खितिज देसाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। NSMCH 

यह भी पढ़ें – बेगूसराय में नीतीश-लालू पर बरसे PK, भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात…

2 28 22Scope News

IGIMS पटना की टीम के शाहमा कौसर और प्रकाश आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि ईएसआईसी बिहटा टीम के सुप्रित रंजन और यशस्विनी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही क्विज़ के समापन पर विजेताओं को NSMCH के निदेशक कृष्ण मुरारी, डॉ रवि गांधम सहायक प्रोफेसर एवं क्विज़ मास्टर एवं डॉ शिल्पी मिश्रा, सहायक प्रोफेसर एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, फार्माकोलॉजी विभाग के द्वारा पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया गया।

इस दौरान NSMCH के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस तरह के नवाचार आधारित कार्यक्रम मेडिकल छात्रों को ज्ञान के आदान-प्रदान का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर डीन हरिहर दीक्षित, डॉ इश्तियाक अहमद, प्रमुख संरक्षक डॉ अरविंद प्रसाद, प्रचार्य डॉ अशोक शरण, अस्पताल अधीक्षक डॉ यू एन सिंह आदि शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...