झारखंड में बिजली दरें बढ़ाने की तैयारी, 31 मार्च तक नई टैरिफ दरों की घोषणा संभव

रांची:  झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बिजली टैरिफ पर अंतिम जनसुनवाई मंगलवार को होगी। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग आईएमए भवन में तीन बजे से जनसुनवाई का आयोजन करेगा। इससे पहले आयोग चाईबासा, धनबाद, देवघर और डालटनगंज में जनसुनवाई पूरी कर चुका है।

बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव

JBVNL ने झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में प्रति यूनिट ₹2 बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

  • शहरी उपभोक्ताओं की दर ₹6.65 प्रति यूनिट से बढ़ाकर ₹8.65 प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव।

  • ग्रामीण उपभोक्ताओं की दर ₹6.30 प्रति यूनिट से बढ़ाकर ₹8 प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव।

  • डीएस एचटी (आवासीय कॉलोनी/अपार्टमेंट) की दर ₹6.25 प्रति यूनिट से बढ़ाकर ₹9.50 प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव।

फिक्स्ड चार्ज भी होगा दोगुना

31 मार्च तक होगी टैरिफ की घोषणा

सूत्रों के मुताबिक, 26 मार्च को राज्य विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में टैरिफ पर सहमति ली जाएगी। इसके बाद 31 मार्च तक नई टैरिफ दरों की घोषणा संभव है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू हो सकती है।

जनसुनवाई में नियामक आयोग, JBVNL के पदाधिकारी, औद्योगिक संगठन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल होंगे।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...