IPL 2025: 43 की उम्र में भी धोनी की बिजली जैसी स्फूर्ति, ऐसे की स्टंपिंग कि हक्का-बक्का रह गया स्टेडियम

IPL 2025: इस सीजन के आईपीएल (IPL 2025) के तीसरे मैच में आज चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सही साबित हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की पूरी पारी में अपने शिकंजा कसा रखा और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बेहद ही लाचार दिखे।

IPL 2025: धोनी की सदाबहार स्टंपिंग

इस सब के बीच चर्चा चेन्नई सुपर किंग्स के 43 वर्षीय खिलाड़ी एमएस धोनी की हो रही है, जिन्होंने विकेटों के पीछ चौंकने खड़े होकर तेज स्टंपिंग करने की सदाबहार शैली का एक बार फिर प्रदर्शन किया। धोनी ने मैच के 11वें ओवर में नूर अहमद के गेंद पर एमआई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंपिंग की, जिससे पूरा स्टेडियम धोनी की तरफ देखने लगा।

IPL 2025: धोनी ने ऐसे की स्टंपिंग

दरअसल, मैच के 10.3वें ओवर में नूर अहमद ने सूर्यकुमार यादव को गुगली फेंकी। गेंद मिडिल और ऑफ स्टंप के आसपास फुलर लेंथ पर गिरी, जिससे सूर्यकुमार यादव क्रीज से बाहर आकर गेंद को हिट करने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि सूर्यकुमार जाल में फंस गए। उन्होंने अपना फ्रंट लेग साफ किया और कवर के ऊपर से इनसाइड-आउट शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए क्योंकि गेंद सतह से तेजी से घूम गई। गेंद बल्ले से होते हुए एमएस धोनी के पास गई, जो स्टंप के पीछे चौंकने खड़े थे। उन्होंने कोई गलती नहीं की और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा।

IPL 2025: दोनों टीम की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और सत्यनारायण राजू शामिल है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस और खलील अहमद शामिल है।

Kalpana Soren Dasham Falls Visit: परिवार संग दशमफॉल पहुंचीं कल्पना मुर्मू...

Kalpana Soren Dasham Falls Visit: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार को परिवार के साथ राजधानी रांची के...

Ranchi University Convocation 2026: 9 सितंबर को दीक्षांत समारोह, जानें गेट...

Ranchi University Convocation 2026: रांची विश्वविद्यालय में आगामी 9 सितंबर को 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी...

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...