महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

समस्तीपुर : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र से हत्या की बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां परतापुर गांव में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। महिला को किसी धारदार हथियार से बड़ी बेहरमी से काट दिया गया है। घटना को उसके ही देवर ने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से उसका देवर का पैसे को लेकर विवाद हुआ था

घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला से उसका देवर का पैसे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में देवर ने उस पर धारदार हथियार लेकर हमला शुरू कर दिया। जिसमें महिला के गर्दन सहित कई अंग टुकड़े में बंट गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। काफी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं। कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। एफएसएल की टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े : अवैध हथियार सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश, हथियार, जिंदा कारतूस के साथ 10 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें :

आलोक कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...