अवैध हथियार सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश, हथियार, जिंदा कारतूस के साथ 10 अपराधी गिरफ्तार

छपरा : सोमवार की शाम अमनौर थाना को गुप्त सूचना मिली की अमनौर थानांतर्गत ग्राम यासपुर चवर में पांच-छह अपराधकर्मी अवैध हथियारों के साथ एकत्रित होकर लूट एवं डकैती जैसे जघन्य अपराध कारित करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पुलिस ने छापामारी कर चार अपराधकर्मी को एक पिस्टल, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं एक चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक अपराधकर्मी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया

हालांकि एक अपराधकर्मी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। इस मामले में सारण पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि इस कांड में संलप्त सभी अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। इस कांड के अनुसंधान में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद पिस्टल/कट्टा और कारतूस के बारे में पूछने पर बताया कि भागे हुए व्यक्ति सोनू कुमार के द्वारा उक्त सामानों की आपूर्ति कराई जाती है।

यह भी देखें :

अभियुक्त सुमित कुमार के निशानदेही पर सोनू कुमार को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त सुमित कुमार के निशानदेही पर सोनू कुमार को गिरफ्‌तार किया गया। सोनू कुमार के बताए अनुसार, हथियार सप्लायर गिरोह में शामिल अभियुक्त रामबाबु साह को गिरफ्तार किया। रामबाबु ताह के निशानदेही पर हथियार सप्लायर गिरोह में शामिल अभियुक्त अरुण कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। अरुण कुमार के निशानदेही पर हथियार सप्लायर गिरोह के मुख्य सदस्य अभियुक्त दिनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। दिनेश कुमार शर्मा के निशानदेही पर हथियार सप्लायर गिरोह से पिस्टल एवं गोली खरीदने वाले युवक विक्कू कुमार उर्फ आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके घर से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रामबाबु सिंह के निशानदेही पर हथियार सप्लायर गिरोह में शामिल अभियुक्त प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया एवं इनके पास से जो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

यह भी पढ़े : सुरभि राज हत्याकांड : पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लोग गिरफ्तार…

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...