धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, व्यक्ति की तड़प-तड़पकर मौत

महुदा. धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर महुदा मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह 8 मिनट तक रोड पर तड़पता रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 पर कॉल की, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा

बताया जा रहा है कि धनबाद-बोकारो मेन रोड पर महुदा मोड़ के पास स्विफ्ट कार और स्कूटी में भीषण टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलाखोदा के कालाचंद देशवाली के रूप में हुई है।

8 मिनट तक तड़पता रहा

बताया जा रहा है कि युवक 8 मिनट तक रोड पर घायल हालत में तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि 108 पर काफी समय तक कॉल करते रहे, लेकिन समय पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंतिम समय में 1033 एंबुलेंस पहुंच कर धनबाद ले जाया गया।

तपेश कुमार महतो की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...