Advertisment

प्रशिक्षु दारोगा ने रचाई प्रेमिका संग विवाह

सीवान: जब प्रेम परवान चढ़ जाता है तो अंतिम क्षण में शादी का रुप ले लेता है जो किसी भी बंधन का मोहताज नहीं होता. यही वाक्य पुलिस महकमे से एक चोकाने वाली खबर सामने आई हैं. जहाँ थाने के अंदर प्रशिक्षु दारोगा व उसकी प्रेमिका की शादी हुई. यह प्रेम विवाह महाराजगंज थाना परिसर स्थित बाबा थानेश्वर नाथ मन्दिर में पुरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुवा. दोनो कई साल से एक दुसरे से प्यार करते थे और शादी रचाना चाहते थे. लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. आखिरकार लड़की और लड़का ने महाराजगंज थाने में आकर थाने के परिसर में स्थित मंदिर में दोनों ने विधिवत शादी रचा ली.

सिवान जिले के जीबी नगर थाना में पदस्थापित एस आई राहुल भारती गया जिले के कोच थाने के शंकर बिगहा गोराहन निवासी जितेन्द्र सिंह की पुत्री तब्बू के साथ कई साल से रिलेशनशिप में था. जब लड़की को पाता चला की उसके परिजन उसकी शादी कहिं दुसरी जगह कराना चाहते है तो इस बात की जानकारी होते ही लड़की गया से सिवान अपने प्रेमी के पास पहुची व प्रेमी को सारी बाते बताई. अंत में दोनो प्रेमी युगल ने महाराजगंज थाना परिसर स्थित मन्दिर में वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ शादी कर ली. शादी के बाद नव दंपत्ति को महाराजगंज थाने के सभी स्टाफ ने आशीर्वाद दिया.

प्रशिक्षु एसआई के साथ तब्बू के विवाह की सूचना मिलते ही उसके परिजन जीबी नगर थाना पहुँच कर इस शादी का विरोध किया. परिजनों ने थानेदार व एसपी से शिकायत की।. तब्बू के पिता ने कहा की पुलिस ही जब लड़की की बहला फुसला कर शादी करने लगेगी तो किसी भी पिता का पुलिस से भरोसा उठ जाएगा. परिजन अपनी बेटी से मिलने की जिद्द पर अडे हें.

रिपोर्ट :

प्रेमिका के वियोग में युवक ने थाने में ही काट ली नस, पुलिस रह गई भौंचक

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...