बिहार चुनाव में Congress रहेगी राजद के साथ या नहीं, दिल्ली में हुई बैठक में हुआ क्लियर…

नई दिल्ली: मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिहार Congress के नेताओं की बैठक पार्टी आलाकमान के साथ हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य केंद्रीय नेता भी उपस्थित रहे। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में Congress महागठबंधन के साथ रहेगी।

RJD के साथ रहेगी Congress

बैठक के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम राजद के साथ ही चुनाव लड़ेंगे बशर्ते हमें सम्मानजनक सीट मिले। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सम्मानजनक सीट पाने के लिए लोगों के बीच जाना होगा और पार्टी के जनाधार को बढ़ाना होगा। बैठक में बिहार Congress के नेताओं ने भी कहा कि अभी बिहार में गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें – वक्फ बोर्ड मामला : धरने पर बैठे लालू यादव-तेजस्वी यादव, दे दी सरकार को चेतावनी…

इसके लिए जो भी नीति तय हो वह अभी हो, चुनाव के समय कुछ भी तय करना पार्टी हित के लिए सही नहीं है। Congress नेताओं ने राहुल गांधी से कहा कि कांग्रेस भले ही राजद के साथ चुनाव में उतरे लेकिन ध्यान रखना होगा कि सम्मानजनक सीटें मिले। बता दें कि बिहार में कांग्रेस के बिहार प्रभारी के रूप में कृष्णा अल्लावारू और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार को जिम्मेदारी देने के बाद कांग्रेस की यह पहली बैठक थी।

Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

बैठक को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। अपने पोस्ट में उन्होंने बैठक की फोटो के साथ लिखा है कि ‘बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है। बिहार की जनता — विकास, सामाजिक न्याय और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। भर्ती परीक्षा में धाँधली, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं में भयंकर नाराज़गी है। हम मौजूदा सरकार को हटाकर, बिहार में समावेशी विकास और सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली सरकार लाएँगे। आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में हमने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  बिहार विधानसभा Live : वक्फ बिल को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित…

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...