वक्फ बोर्ड मामला : धरने पर बैठे लालू-तेजस्वी, दे दी सरकार को चेतावनी

पटना : वक्फ संशोधन बिल (Wakf Amendment Bill) के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। पटना के गर्दनीबाग में आज यानी 26 मार्च को बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठन बुधवार एकजुट हुए। इस धरना में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) समेत आठ से ज्यादा ऐसे संगठन हैं जो इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। अलग-अलग राज्यों से भी मुस्लिम नेता पहुंचे हैं।

प्रदर्शन में लालू-तेजस्वी समेत विपक्ष के कई विधायक हुए शामिल

आपको बता दें कि इस प्रदर्शन को सुबह 11 बजे से शुरू होना था। समय से पहले ही काफी लोग गर्दनीबाग में इकट्ठा हो गए। इमारत-ए-शरिया और अन्य संगठनों के साथ राजद के नेता भी इस प्रदर्शन में दिखे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ये भी पहुंचे हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा कि आखिरी दम तक हम इस बिल का विरोध करते रहेंगे। क्योंकि ये बिल असंवैधानिक है। यह मुसलमानों का हनन करने वाला है।

यह भी देखें :

पटना में प्रदर्शन कर नीतीश कुमार को दिया जा रहा है संदेश

आज पटना में प्रदर्शन हो रहा है तो कहीं न कहीं एक संदेश और आखिरी अपील सीएम नीतीश कुमार से की गई है कि आप और आपकी पार्टी पार्लियामेंट में इसका विरोध करे। प्रदर्शन में मौजूद एक मुस्लिम राजद नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ये चाहती है कि वक्फ के जितने भी जायदाद हैं उनको किसी न किसी तरीके से अपने कब्जे में लिया जाए।

हमें सत्ता में होने की परवाह नहीं है, हम करेंगे पुरजोर विरोध प्रदर्शन – तेजस्वी यादव

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ एआईएमपीएलबी के विरोध प्रदर्शन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और हमारे नेता लालू प्रसाद यादव बीमार होने के बावजूद आपका समर्थन करने के लिए यहां हैं। हमें सत्ता में होने की परवाह नहीं है और हम इस गैर-संवैधानिक विधेयक का पुरजोर विरोध करेंगे। हमने संसद और विधानसभा में भी इस विधेयक का विरोध किया था।

Tejashwi Yadav 5 22Scope News
हमें सत्ता में होने की परवाह नहीं है, हम करेंगे पुरजोर विरोध प्रदर्शन – तेजस्वी यादव

यह भी पढ़े : वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आज Patna में मुस्लिम संगठनों का बड़ा प्रदर्शन

महीप राज की रिपोर्ट

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...