शिक्षा नीति पर 70 प्रतिशत हो चुका है काम- अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है लेकिन ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए शिक्षा को पटरी पर बनाए रखने के लिए प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वैश्विक महामारी के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुआ है।

इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल शिक्षा नीति पर 60 से 70 प्रतिशत काम हो चुका है और इसी के तहत राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए 11 भारतीय भाषाओं में भी अब विद्यार्थी इंजीनियरिंग समेत तकनीकी शिक्षा की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षा ऐप के जरिए समग्र स्कूली शिक्षा को छात्रों के बीच पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत नए-नए कोर्स के लिए 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई है।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...