मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने पहुंचे थे 3 बदमाश, किया तोड़फोड़, लूट में हुए असफल

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में इन दिनों अपराधी बेलगाम हैं लगातार बैंकों को निशाना बना रहे हैं। बीते सप्ताह देवरिया थाना क्षेत्र में लूट की नियत से अपराधी बैंक में घुसे थे लेकिन सायरन की आवाज सुन भाग निकले। वहीं आज दिन के 11 बजे ही कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव स्तिथ उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में तीन की संख्या में पिस्टल के साथ अपराधी बैंक लूटने की नियत से प्रवेश किया। बैंक कर्मियों की सूझबुझ के कारण लूट की घटना घटित करने में असफल रहा। कैश नहीं मिलने से नाराज अपराधियों ने बैंक में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

वही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को अपनी तरफ आते देख अपराधी आनन-फानन में बरुराज की ओर भाग निकले, इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले को लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि तीन की संख्या में बदमाश आए थे, लेकिन लूट में सफल नहीं हुए, फिलहाल तीनों की पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़े : सीमा विवाद में फंस गई पुलिस, डॉक्टर के घर भीषण चोरी

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...