5 हथियारबंद लुटेरों द्वारा बैंक लूट का प्रयास

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर हथियार से लैस होकर आधा दर्जन अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैंक लूटने का प्रयास किया। मामला मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी की है। सुबह ब्रांच खुलते ही करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर प्रवेश कर गए और सबसे पहले गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया। उसके बाद बैंक के सभी कर्मचारियों को हथियार के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया और कैश रूम की चाभी मांगने लगे।

लूट के दौरान बैंक मैनेजर नहीं पहुंचे थे ब्रांच

आपको बता दें कि गनीमत रही कि उस समय बैंक मैनेजर ब्रांच में नहीं पहुंचे थे जिस कारण अपराधी बड़े लूटकांड को अंजाम नहीं दे पाए और ब्रांच में बैठे एक ग्राहक से चार हजार रुपए लूटकर सभी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

अपराधी मास्क लगाकर बैंक के अंदर किए थे प्रवेश

बैंक स्टाफ राजू कुमार ने बताया कि वे लोग सुबह ब्रांच खोलकर अंदर प्रवेश किए तभी मास्क लगाए एक अपराधी पहले ब्रांच के अंदर प्रवेश किया। गार्ड उसे मास्क हटाने को कहा इसी बीच बाकी अपराधी भी ब्रांच के अंदर प्रवेश कर गए। डीएसपी टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि हथियारबंद पांच अपराधियों द्वारा बैंक लूटने की कोशिश की गई थी लेकिन अपराधी कामयाब नहीं हो पाए। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला-2024 को लेकर जिलाधिकारी ने की महत्वपूर्ण बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...