Advertisment

मधेपुरा में दिनदहाड़े बैंक लूट से मचा हड़कंप, फायरिंग से दहशत, सेंट्रल बैंक में 3 हथियारबंद बदमाशों का धावा

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग की और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन अपराधी बैंक में घुसे, जिनमें एक गेट पर ही खड़ा रहा।

बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया व दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की

आपको बता दें कि बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने लॉकर में रखे करीब एक लाख 30 हजार रुपए लूट लिए। घटना के समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था, जिससे अपराधियों की पहचान में मुश्किलें आ सकती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

Madhepura Bank Loot 1 22Scope News

बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है – ASP प्रवेंद्र भारती

सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े फायरिंग के साथ बैंक लूट की इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Madhepura Bank Loot 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बैंक लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार, 3 हथियार बरामद

रमण कुमार की रिपोर्ट

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को ED...

 कोयला घोटाला मामले में ED ने कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन भेजा है। सभी से अलग-अलग तारीखों...