Advertisment

बर्फीली हवाएं करेगी नववर्ष का स्वागत, झारखंड में चलेगी शीतलहरी

रांची : पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा झारखंड इन दिनों बारिश, घने बादल, कुहासा और ठंड की आगोश में समा गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह में कुहासा रहेगा और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, खिली हुई धूप देखने को मिलेगी. हालांकि उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण झारखंड में शीतलहरी चलेगी. इस बार नववर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड में होगा. न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड में वृद्धि होगी. पहली जनवरी को मौसम साफ रहेगा. सुबह में कुहासा रहने और ठंडी हवा चलने की संभावना है. यह स्थिति अगले चार-पांच दिनों तक रहेगी.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि एक जनवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. गुरुवार को झारखंड के उत्तर व पूर्व इलाके में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश कोडरमा (18 मिमी) में रिकॉर्ड किया गया है. चाईबासा में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिसंबर में 4 डिग्री तक पहुंचा रांची का पारा

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो रांची में दिसंबर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा था. वर्ष 2020 में 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तक गया. वर्ष 2011 में 18 दिसंबर को 5.8 डिग्री सेल्सियस , वर्ष 2013 में दो दिसंबर को 7.1 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2015 में 26 दिसंबर को 5.3 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2016 में 22 दिसंबर को 5.8 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2017 में 18 दिसंबर को 8.0 डिग्री सेल्सियस और 2019 में सबसे कम तापमान 28 दिसंबर को 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का कहर, 4 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 731 सड़कें बंद

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...