Advertisment

झारखंड में तीसरी लहर की आहट : रांची में 246, सूबे में 24 घंटे में मिले 482 मरीज

झारखंड में संक्रमितों की संख्या 1300 के पार

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार को राज्य के 19 जिलों में 482 नए मामले मिले. इनमें 246 संक्रमित सिर्फ रांची में मिले हैं. इनके अलावा कोडरमा में 56, पूर्वी सिंहभूम में 42, बोकारो में 29, धनबाद में 28 नए मरीज मिले. कोडरमा में नवोदय विद्यालय के पांच बच्चों समेत 56 लोग संक्रमित हो गए हैं. एक दिन पहले बुधवार को पूरे राज्य में 344 नए मामले मिले थे. नए संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1300 से ज्यादा हो गई है.

रांची के नामकुम में एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है. नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य में 100 के आसपास मरीज थे. इस तरह एक माह के भीतर सक्रिय मरीजों की संख्या 13 गुना हो गई. वहीं राज्य में दो दिनों में ही सक्रिय की संख्या दोगुनी हो गई है. पिछले दस दिनों में मरीजों की संख्या आठ गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है. रांची में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 564 हो गई है. वहीं कोडरमा में 311, पूर्वी सिंहभूम में 113 और धनबाद में 106 मरीज हैं.

रिम्स के तीन डॉक्टर संक्रमित

रांची में गुरुवार को भी सात डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं. इनमें तीन रिम्स, एक सदर अस्पताल और तीन निजी प्रैक्टिस करने वाले हैं. बुधवार को भी जिले में 12 डॉक्टर संक्रमित मिले थे.

हर दिन मिल रहे दोगुने मरीज

रांची में पिछले चार दिनों से हर दिन दोगुने मरीज मिल रहे हैं. सोमवार को जहां 38 मरीज मिले थे. मंगलवार को यह संख्या 53 हो गई थी. बुधवार को यह 118 थी. गुरुवार को यह 246 पर पहुंच गई.

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...