Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूरिया खाद की कमी से जुझते किसानों का प्रदर्शन

Rohtas– खाद की कमी से जुझते किसानों का गुस्सा अब सातवें आसमान है. रवि फसल में छिड़काव के लिए खाद दुकानों पर किसानों की लम्बी लाइन लगी है. सासाराम के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों विस्कोमान पहुंच रहे है, किसानों की लाइन लम्बी ही होती जा रही है. लेकिन घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

खाद की इस किल्ल्त और कालाबाजारी से परेशान किसानों ने करहगर मोड़ के पास खाद लदा ट्रक को देख ट्रक को रोकवा दिया और घंटों नारेबाजी करते रहें. इसी बीच किसानों ने रोहतास जिला कलेक्ट्रेट सासाराम के समीप पुरानी जीटी रोड को भी जाम कर दिया. किसानों ने इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित किसानों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी समझाने की कोशिश की गई. लेकिन इस कोशिश को कोई नतीजा नहीं निकल सका.

गौरतलब हो कि सासाराम में खाद रैक प्वाइंट पहुंचने पर रैक पॉइंट सासाराम से खाद लोड कर के आवंटन वाले जगहों पर ढुलाई कार्य जारी है. रैक प्वाइंट से सासाराम के विभिन्न प्रखंडों में खाद भेजा तो जा रहा है. लेकिन किसानों का आरोप है कि सारा खाद किसानों को नहीं देकर बिचोलियों को दिया जा  रहा है. खाद की कालाबाजारी की जा रही है. इसके कारण ही किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

रिपोर्ट-दीनानाथ 

 

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...