2 दर्जन से अधिक घर व जानवर जलकर हुए खाक, मदद करने पहुंचे आलोक मेहता

समस्तीपुर : खबर समस्तीपुर जिले से आ रही है जहां उजियारपुर प्रखंड के अंगार पंचायत के वार्ड नंबर-9 में दो दर्जनों से अधिक घर जलकर खाक हुए। वहीं दर्जनों से अधिक मवेशियों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जिसमें दो दर्जन से अधिक घर जले, जिसमें खाने तक की सामग्री, बर्तन, कपड़ा, जेवरात और पैसे भी जल गए हैं।

सरकार और स्थानीय विधायक ने पीड़ित परिवार को दी राहत साम्रागी और नगद 

वही स्थानीय लोगों की मदद से कुछ जानवरों को भी हटाया गया। अभी भी चार से पांच जानवर भी घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने पीड़ित परिवारों से मिलकर इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को राहत सामग्री भी दी। बिहार सरकार के तरफ से मुआवजे की राशि लगभग 23 परिवारों को अंचलाधिकारी आकाश कुमार और स्थानीय विधायक आलोक मेहता के द्वारा 20 हजार पीड़ित परिवार को दिया गया।

यह भी देखें :

स्थानीय विधायक ने BDO और PHD विभाग को दिया निर्देश, कहा- जल्द से जल्द की जाए व्यवस्था

वहीं स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने उजियारपुर के बीडीओ और पीएचडी विभाग को निर्देश दिया कि पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य चीजों की व्यवस्था किया जाए। ताकि परिवार को इस दुख की घड़ी में काम आ सके। मौके पर उजियारपुर अंचलाधिकारी आकाश कुमार, अंचल नजीर, अमन कुमार और भी कई अंचल और थाना के लोग मौजूद रहे।  वहीं स्थानीय राजद नेता प्रभु नारायण राय, प्रमोद राय, चैता मुखिया कमलाकांत राय और स्थानीय जिला परिषद के अलावा कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : Bihar Board 10th Result हुआ जारी, 82.11 फीसदी छात्र हुए पास

आरके रोशन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...