Social Media पर पिस्टल लहराना युवक को पड़ा महंगा, हथियार के साथ गिरफ्तार

बक्सर : आजकल नवजवानों में हथियार रखने और दिखाने का प्रचलन बढ़ गया है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी अब सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। इसी तरह बक्सर के एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार लहराना भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की – सदर SDPO

इस संबंध में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर के जानकारी देते हुए कहा कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया का रहने वाला अमन पांडेय नाम का एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। पूछताछ के क्रम में युवक के निशानदेही पर उसके दालान से हथियार को पुलिस ने बरामद किया। वहीं मैगजीन और कारतूस के बारे में आरोपी युवक ने बताया कि उसे यह हथियार पांंडेयपट्टी निवासी अंकित राय ने उपलब्ध कराया था। उन्होंने कहा कि मैगजीन व कारतूस अंकित के पास ही मौजूद है।

यह भी पढ़े : ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग कर रहा युवक का Video हुआ Viral, जांच में जुटी पुलिस

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...