पटना : PUSU Election Result – पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (Patna University Students Union Election)-2025 कल यानी शनिवार को संपन्न हो गया है। शनिवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुई थी जो दो बजे तक समाप्ति के बाद शाम सात बजे बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ जो देर रात्रि दो बजे तक पूरी हुई। विश्वविद्यालय की ओर से सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए। इस बार के छात्र संघ के चुनाव का रिजल्ट काफी चौकाने वाला रहा तो कई इतिहास भी बने हैं।
इस चुनाव में एबीवीपी के कैंडिडेट (1), निर्दलीय (2) और एनएसयूआई के दो उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं छात्र राजद इस चुनाव में फिसड्डी साबित हुआ है जबकि जन सुराज की भी पार्टी इसमें नदारद रही है लेकिन हर सीट पर उनकी पार्टी ने फाइट किया है।
PUSU Election Result : अध्यक्ष (ABVP), उपाध्यक्ष व महासचिव (निर्दलीय) और संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष (NSUI) का कब्जा
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) चुनाव का रिजल्ट कल यानी शनिवार को आधी रात आ गया। बता दें कि पांच पदों के लिए हो रहे चुनाव में तीन पदों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। जबकि दो पद पर छात्र जीते हैं। वहीं एबीवीपी के कैंडिडेट मैथिली मृणालिनी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीती है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी धीरज कुमार ने उपाध्यक्ष, महासचिव निर्दलीय प्रत्याशी सलोनी राज, संयुक्त सचिव के पद से एनएसयूआई के रोहन कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सौम्या श्रीवास्तव ने बाजी मारी है।
यह भी देखें :
PUSU Election Result : PK की पार्टी ने दी है कड़ी टक्कर, RJD रही है फिसड्डी
आपको बता दें कि इस जीत में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज सभी पांचों पदों में अच्छी खासी टक्कर तो दी लेकिन किसी भी पद को जीत नहीं पाई। वहीं छात्र राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई है। हालांकि छात्र कांग्रेस का जलवा छात्र संघ चुनाव में दिखा और पांच मुख्य पदों में कांग्रेस की दो पदों पर कब्जा जमाया है। वहीं अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा है जबकि निर्दलीय कैंडिडेट भी दो पदों पर कब्जा जमाए हैं।
यह भी पढ़े : PUSU Election Result : 5 पदों में 3 पर छात्राओं का कब्जा, अध्यक्ष ABVP
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















