PUSU Election: कल होगा मतदान और मतगणना, 19 हजार मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला…

पटना: PUSU Election- पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव कल होना है। चुनाव की सारी तैयारी कर ली गई है। सभी कॉलेज में बूथ बना लिए गये हैं साथ ही सभी कॉलेज में बैलेट पहुंचा दिया गया है। वोटिंग कल सुबह 8 बजे से शुरू होगा और 2 बजे तक चलेगा। मतदान के बाद कल ही शाम 4 बजे कला एवं शिल्प महाविद्यालय में मतगणना किया जाएगा। चुनाव के लिए सभी कॉलेज में कुल 42 बूथ बनाये गए हैं जिसमें कुल 19059 छात्र अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सबसे अधिक पटना विमेंस कॉलेज में 9 बूथ बनाया गया है।

PUSU Election

छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी प्रो रजनीश ने बताया कि चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में है। सभी कॉलेज के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष समेत चुनाव में लगे सभी पदाधिकारियों को चुनाव की सारी जानकारी दे दी गई है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन से भी समन्वय किया जा चुका है। मतदान से पहले गुरुवार को प्रेसिडेंसियल डिबेट का आयोजन किया गया। डिबेट में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपनी बातें मजबूती से रखी और छात्रों को अपने पक्ष में करने के लिए कई घोषणाएं भी की। डिबेट में प्रत्येक उम्मीदवार को 7-8 मिनट का वक्त दिया गया था। PUSU Election

PUSU Election के लिए डिबेट नहीं पहुंचे कुलपति

अधिकांश उम्मीदवारों ने अकादमिक, सुरक्षा व्यवस्था, प्लेसमेंट, पुस्तकालय, मेडिकल और लड़कियों के लिए बस सुविधा बहाल करने का मुद्दा रखा। वहीं प्रेसिडेंसियल डिबेट में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति के उपस्थित नहीं रहने से छात्रों ने नाराजगी भी जाहिर की। छात्र समेत उम्मीदवारों ने कहा कि पहली बार प्रेसिडेंसियल डिबेट में कुलपति मौजूद नहीं रहे वहीं डिबेट की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई थी। न तो वहां पानी की व्यवस्था की गई और न ही टेंट लगाया गया। छात्रों को खुली धुप में कुर्सी पर बैठा दिया गया जिससे काफी परेशानी हुई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –     Patna में बांटी गई ‘सौगात-ए-मोदी’, BJP ने कहा ‘जहां रहती थी उदासी वहां इस बार…’

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...