केंद्रीय मंत्री ने 300 से अधिक दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल किया वितरण

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने मुजफ्फरपुर जिला के जिला स्कूल मैदान में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए 300 से अधिक दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को बैटरीचालित ट्राइसाइकिल समेत आवश्यक सहायक उपकरण वितरण किए गए।

PM मोदी के प्रयास से 300 से अधिक दिव्यांग व वृद्धजनों को वितरित किया गया बैटरी चालित ट्राइसाइकिल

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास से 300 से अधिक दिव्यांग और वृद्धजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के अलावा सहायक उपकरण वितरण किए गए हैं। ताकि उनके जीवन स्तर संचालन में किसी भी प्रकार का असुविधा न हो। वहीं मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग रेणु कुमारी और पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पहले हाथ से चलने वाले ट्राइसाइकिल को चलाने में काफी दिक्कत होता था, अब बैटरी चालित ट्राइसाइकिल मिल जाने से काफी सुविधा हो गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन को धन्यवाद देते हैं।

यह भी देखें :

राजभूषण चौधरी ने कहा- अमित शाह आधुनिक भारत के चाणक्य हैं

केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक आधुनिक भारत के चाणक्य हैं,उनका उद्बोधन आमजन समेत भाजपा कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित और संजीवनी देने का कार्य करता है। यह बातें उन्होंने मुजफ्फरपुर जिला के जिला स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

UM Dr. Raj Bhushan Chaudhary 1 22Scope News
राजभूषण चौधरी ने कहा- अमित शाह आधुनिक भारत के चाणक्य हैं

नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है – डॉ. राजभूषण

केंद्रीय मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है बिहार विकसित होगा, तभी यह सपना साकार होगा। बिहार में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इससे आमजन में एनडीए के प्रति काफी विश्वास बढ़ा है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी, बिहार विकसित होगा।

यह भी पढ़े : Breaking : पटना के बापू सभागार पहुंचे CM नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हुआ जोरदार स्वागत…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...