जिला शिक्षा कार्यालय गेट पर जिला के तमाम ठेकेदारों ने बकाया पेमेंट को लेकर दिया धरना

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां जिला शिक्षा कार्यालय गेट पर जिला के तमाम ठेकेदारों ने बकाया पेमेंट को लेकर धरना प्रदर्शन किया। ठेकेदार का आरोप है कि कमीशन देने के बाद भी हम लोगों का पेमेंट नहीं किया जा रहा है। हमलोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। अगर पेमेंट दो दिनों के अंदर में नहीं किया गया तो हम जिला कार्यालय के गेट पर आत्मदाह करेंगे।

आज ईद है और पेमेंट नहीं किया गया – लोग

कुछ लोगों का आरोप है कि हमलोगों का आज ईद है और पेमेंट नहीं किया गया। हमारा ईद फीका पड़ गया। इसलिए हमलोग यहीं पर मरेंगे, कटेंगे और आत्मदाह करेंगे। बता दें कि इसी विभाग के पूर्व शिक्षा पदाधिकारी को निगरानी विभाग ने करोड़ों रुपए के साथ पकड़ा था। इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे परिस्थिति में कोई क्या करें और कहां जाए।

यह भी पढ़े : जमीन के नापी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, चली गोली…

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...