झारखंड के 12 जिलों में आंधी और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 2 अप्रैल से बारिश के आसार

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

सरहुल के दिन रहेगा साफ मौसम, 2 अप्रैल से बदलेगा मिजाज

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मंगलवार को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 2 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में बारिश होगी।

छह जिलों में पारा 37 डिग्री पार

सोमवार को झारखंड के छह जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

  • बोकारो – 39.1°C

  • सरायकेला – 38.2°C

  • डालटनगंज – 37.8°C

  • जमशेदपुर – 37.5°C

  • गोड्डा – 37.5°C

  • चाईबासा – 37.4°C

वहीं, चतरा में 33.8°C और हजारीबाग में 35.5°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन 12 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 अप्रैल के बीच झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। जिन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है, वे हैं:

  • रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा।

इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 5 अप्रैल से मौसम फिर साफ होने की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बीते 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रहा। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 34.3°C और न्यूनतम तापमान 18.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य भर में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ या घट सकता है।

Related Articles

Video thumbnail
तेजस्वी के सामने राघोपुर में और डिप्टी CM विजय सिन्हा के सामने लक्खीसराय में चुनौती कितनी तगड़ी?
00:00
Video thumbnail
सिरमटोली रैंप विवाद पर मंत्री चमरा लिंडा के आवास का घेराव करने पहुंचे आदिवासी समाज के लोग - देखिए
02:48:26
Video thumbnail
BJP के बाद AJSU को JMM ने दिया झटका, आजसू छोड़ JMM में शामिल हुई नीरू शांति भगत...
05:20
Video thumbnail
सिरमटोली रैंप के विरोध में मंत्री चमरा लिंडा के आवास घेराव करने पहुंचे लोगों ने आक्रोश में क्या कहा?
15:06
Video thumbnail
गुमला जिले के सिसई में हाई स्कूल में चोरी, महत्वपूर्ण कागजात को चुराने की कोशिश | Jharkhand |22Scope
01:17
Video thumbnail
दलालों की जालसाजी में फंस रहे सदर अस्पताल के मरीज, चेकअप के लिए बाहर जाने को विवश हैं मरीज
05:51
Video thumbnail
कोयले के उड़ते डस्ट ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कोल डस्ट से हो रही जानलेवा बीमारी |Sarath News|
04:04
Video thumbnail
विकास से आज भी दूर है जमशेदपुर का बागबेड़ा क्षेत्र, टैंकर के जरिए होती है पानी की सप्लाई
07:15
Video thumbnail
आदिवासी महिलाएं मंत्री चमरा से क्या पूछ रहीं? सिरमटोली रैंप का विरोध करते मंत्री को याद दिलाई वादा
05:52
Video thumbnail
मंत्री चमरा लिंडा के आवास से पहले रोके जाने पर प्रेमशाही मुंडा बोले आदिवासी, आदिवासी से ही डर रहा
03:54
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -