Jail से हो रही आभूषण लूट की प्लानिंग, ADG ने कहा ‘अपराध की पाठशाला चलाने वाले के लिए…’

Jail  पटना: हाल के दिनों में बिहार के अलग अलग जिलों के आभूषण दुकानों में हुए लूटपाट का बिहार पुलिस और एसटीएफ ने खुलासा कर लिया है। बिहार के विभिन्न जिलों में हुए आभूषण लूटकांड का खुलासा करते हुए एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि राज्य के तकरीबन सभी लूटकांड का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल के पुरुलिया Jail में बंद है। वह Jail से ही अपने गुर्गों के द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में आभूषण दुकान और शोरूम को अपना निशाना बना रहा है।

एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया Jail में बंद कुख्यात सोना लुटेरा शेरू और चंदन अपने गुर्गों के माध्यम से बिहार के आभूषण दुकानों को निशाना बना रहा है और लूटकांड करवा रहा है। एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि राज्य में हुए आभूषण लूटकांड मामले में करीब करीब सारे आरोपी पकड़े जा चुके हैं जबकि एक हाल ही में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा भी गया है।

अपराध की पाठशाला चलाने वाले के लिए होगा अलग Jail

फिलहाल पुलिस आभूषण लूटकांड से जुड़े सभी अपराधी और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है और अपराध के जरिये अर्जित अकूत संपत्ति को भी जब्त करने की दिशा में काम किये जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि Jail में रह कर अपराध की पाठशाला चलाने वाले लोग चाहे वह नक्सली गलियारे के हों या धर्म के नाम पर देश को तोड़ने वाले सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के लिए शहर से काफी दूर एक Jail बनाने का भी प्रस्ताव जल्द ही सरकार को भेजा जायेगा जहां इस तरह के हिस्ट्रीशीटर को रखा जायेगा।

ADG ने राज्य के लोगों से की अपील

इसका फायदा होगा कि ये वहां जाने वाले अपराधियों को अपना शागिर्द नहीं बना सकेंगे और न ही उन्हें अपराध का पाठ पढ़ा सकेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने राज्य के लोगों से अपील की कि इन दिनों राज्य के युवा अपराध की दलदल में बहुत अधिक जा रहे हैं इसलिए अपने बच्चों पर ध्यान रखें और उन्हें अपराध के दलदल से दूर रखें। अगर कोई अपराध की दुनिया में आता है तो उसका अंजाम बहुत बुरा होता है और इसका बुरा प्रभाव समाज पर भी पड़ता है।

इस दौरान पत्रकारों ने जब सवाल किया कि ऐसे कुख्यात को बढ़ावा देने में जेलकर्मी का भी बड़ा हाथ होता है तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी तो एडीजी ने कहा कि आज के समय में सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कई बार हमलोग भ्रष्टाचार की वजह से परेशान भी होते हैं लेकिन फिर भी सबके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो अपराध को किसी भी तरह से बढ़ावा दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   बिहार में BJP के इशारे पर होगा चुनाव, तेजस्वी ने अमित शाह समेत…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...