झारखंड में ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में गुरुवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा और छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड और बिहार में काले बादल छाने लगे हैं, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बदलते मौसम से प्रभावित हो सकता है जनजीवन

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस परिवर्तन के कारण कई इलाकों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है। इससे जनजीवन के साथ-साथ किसानों के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि तेज बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, किसी भी क्षेत्र में लगातार बारिश नहीं होगी, लेकिन रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

4 अप्रैल तक जारी रह सकता है खराब मौसम

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह स्थिति 4 अप्रैल तक बनी रह सकती है। 5 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा, और उसके बाद राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

गोड्डा रहा सबसे गर्म, रांची में भी गर्मी बढ़ी

बुधवार को झारखंड के गोड्डा जिले में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजधानी रांची में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई और अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वज्रपात से बचने के लिए खुले स्थानों पर जाने से बचें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...