Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, 13 मई तक बारिश और तेज हवा का अलर्ट

 झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 13 मई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा की संभावना। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जतायी है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश दर्ज की गयी।

Jharkhand Weather Alert: आठ मई को कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आठ मई को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Alert: नौ और 10 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नौ और 10 मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा और गुमला समेत राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। इन इलाकों में वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। विभाग का कहना है कि 13 मई तक राज्यभर में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।


Key Highlights:

  • झारखंड में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश और तेज हवा की संभावना

  • आठ मई को कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

  • नौ और 10 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी

  • पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 14 मिमी बारिश दर्ज


Jharkhand Weather Alert: दिन में गर्मी, शाम को बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिन के समय तेज गर्मी महसूस होगी, जबकि दोपहर बाद कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को रांची में दिनभर तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते कई क्षेत्रों में बारिश हुई।

राज्य में सबसे अधिक 14 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई क्षेत्र में दर्ज की गयी। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गयी। रांची का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jharkhand Weather Alert: लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गयी है।

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...