Patna का बदल रहा है स्वरूप, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने वक्फ समेत विकास के मुद्दे पर विपक्ष पर…

पटना: राजधानी Patna में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, नगर विकास मंत्री विवेक मिश्रा एवं पटना की महापौर सीता साहू ने पटना नगर निगम के नए भवन का शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की सरकार करीब 27 करोड़ रूपये की लगत से Patna नगर निगम के नए भवन का निर्माण करवा रही है। पहले पटना समेत पूरे बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती थी लेकिन जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से राज्य में लगातार वकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान ही बिहार के विकास के लिए करीब 50 हजार करोड़ रूपये की राशि जारी की। पटना के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 17 हजार करोड़ रूपये दिए। कल तक इसी Patna में हमलोग जाम में फंसते थे और कुछ दूर जाने में भी घंटों लग जाते थे लेकिन आज पटनावासी को जाम से निजात मिल गई है। पटना मेट्रो पटना के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। 15 अगस्त को पटना मेट्रो राज्य के लोगों को समर्पित किया जायेगा तब पटना का स्वरूप ही बदल जायेगा।

यह भी पढ़ें – CM खेल ज्ञानोत्सव 2025: तिरहुत डिवीजन फाइनल में पश्चिम चंपारण के छात्रों का जलवा

goal 22Scope Newsसम्राट चौधरी ने कहा कि नगर निगम का नया भवन बन जाने से न सिर्फ नगर निगम का कार्यालय चकाचक होगा बल्कि पटना भी चकाचक हो जायेगा। नए भवन में नगर निगम का कार्यालय पूरी तरह से व्यस्थित रूप से चलेगा इसके लिए राज्य की सरकार ने करीब 27 करोड़ रूपये उपलब्ध करा दिया है। राजधानी Patna समेत पूरे बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कदम उठा रही है और राज्य के लोगों को काफी सुविधाएं भी मिल रही हैं।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर मचे हंगामा पर भी कहा कि विपक्ष के हंगामा करने से कुछ नहीं होता है। यह विधेयक लोकसभा में पास हो चुका है, राज्यसभा में भी पास हो जायेगा और यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए है न कि उन्हें परेशान करने के लिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –    Bihar में है अपराध का विश्वविद्यालय, कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर जम कर बोला हमला..

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...