Buxar में रामनवमी के जुलुस में हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, विश्वामित्र सेना….

Buxar : रामनवमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व का उत्तर प्रदेश और बिहार में बहुत ही अधिक महत्व है क्योंकि उत्तर प्रदेश भगवान राम की जन्मस्थली है तो बिहार में उनका ससुराल। ऐसे में दोनों ही राज्यों में भगवान राम का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। रामनवमी के अवसर पर राज्य के विभिन्न जगहों से तैयारी की खबरें आ रही है ऐसे में बक्सर (Buxar) से भी एक खबर सामने आ रही है। बक्सर में रामभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

2 10 22Scope News

रामनवमी के अवसर पर बक्सर शहर (Buxar Town) में आयोजित जुलुस पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर पूरे बक्सर शहर का चार चक्कर लगाते हुए रामभक्तों पर पुष्पवर्षा करेगा। रामभक्तों पर पुष्पवर्षा की तैयारी में विश्वामित्र सेना ने की है। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बताया कि बक्सर की सनातनी पहचान को विश्व के फलक पर उजागर करने के लिए अभियान का हिस्सा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम भगवान राम के जन्मोत्सव को इस प्रकार से मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें – गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही School में बदल गया टाइम, इस दिन से लागू होगा नया टाइम टेबल…

Buxar में रामनवमी के जुलुस में हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा : 

यह पुष्प वर्ष न केवल शोभायात्रा को दिव्य बनाएगी बल्कि यह हमारे शहर के आस्था को भी निखारेगी। उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए यादगार अनुभव भी होगा। हम इस आयोजन के माध्यम से भगवान राम के आदर्शो और उनके मूल्यों को जन जन तक पहुंचाना चाहते हैं। भगवान राम न्याय, धर्म और मर्यादा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें हमेशा सत्य मर्यादाओं के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  दिल्ली पहुंचे Congress के सभी जिलाध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में होगी ये खास चर्चा…

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...