Buxar पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की कफ सिरप

बक्सर : बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बिहार-उत्तर प्रदेश बॉर्डर से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 36 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई है। उत्पाद विभाग अधिकारी आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक में लदी प्याज और लहसुन की बोरियों से कफ सिरप हुआ बरामद

सुबह बिहार-यूपी के बॉर्डर पर स्थित चौसा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस को सूचना पर मिनी ट्रक की बारीकी से जांच शुरू की तो ट्रक में लदी प्याज और लहसुन की बोरियों के बीच करीब 1200 लीटर कफ सिरप छुपाकर रखी गई थी। बरामद कफ सिरप बाजार में मूल्य 36 लाख है। कफ सिरप का उपयोग नशे के लिए किया जाता है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस कारोबार में शामिल नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। यूपी के रहने वाला ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी देखें :

पिकअप वाहन में लदे मादक पदार्थ बरामद चालक फरार

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से जहां पुलिस ने 1000 लीटर स्प्रिट बरामद करने में सफलता हासिल किया। जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से बिहार स्प्रिट मादक पदार्थ लाए जाने की सूचना पर मेरे नेतृत में एक टिम गठित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, अपर थानाध्यक्ष उतम कुमार औक पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार कपिल देव मंडल मौजूद हैं।

Buxar Wine 22Scope News
पिकअप वाहन में लदे मादक पदार्थ बरामद चालक फरार

सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से नियाजीपुर से सहियार के बीच सड़क पर सघन वाहन जांच चलाया गया। जहां उत्तर दिशा से एक  पिकअप वाहन चालक दूर से ही पुलिस को देखा और गाड़ी खड़ी कर भाग निकलने में कामयाब हो गया। खड़ी पिकअप वाहन के पास पहुंचकर तलाशी ली गई तो उसके अंदर  ड्रम में स्प्रिट मादक पदार्थ पाया गया। जिसके बाद पिकअप वाहन को पुलिस अभिरक्षा में थाने पर लाया गया और स्प्रिट मादक पदार्थ व वाहन को जप्त कानूनी कार्रवाई किया गया। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े : जब अचानक थाने पहुंचे महात्मा गांधी के हमशक्ल तो सारे लोग हुए हैरान…

धीरज कुमार की रिपोर्ट

स्कूटी की डिक्की में छुपाकर शराब तस्करी का खेल, उत्पाद विभाग...

मोतिहारी : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद पूर्वी चंपारण में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई...

Dumka Cyber Fraud: आंगनबाड़ी लाभ का झांसा देकर साइबर ठगी, मजदूर...

Dumka Cyber Fraud: मसालिया थाना क्षेत्र के भांगहिद गांव में साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित दिलीप दास के अनुसार, धोखेबाजों ने आंगनवाड़ी...

World Blood Donor Day : रेडक्रॉस में रक्तवीरों का सम्मान, IMA...

मोतिहारी : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस मोतिहारी और स्थानीय रक्तदान संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर...