Advertisment

जब अचानक थाने पहुंचे महात्मा गांधी के हमशक्ल तो सारे लोग हुए हैरान

बक्सर : बक्सर के नगर थाने में अपनी समस्या को लेकर महात्मा गांधी के स्वरूप जैसा हु ब हू दिखने वाला एक व्यक्ति जब थाने पहुंचा तो थाने के सारे सदस्य थोड़ी देर के लिए हैरान हो गए। बाद सब लोग मिलकर उनका थाने में स्वागत किया। गांधी जैसा दिखने वाला व्यक्ति गुप्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि पहले हम पीपरपाती रोड में किसी किराए के मकान में रहते थे। उसके बाद वह नगर के शांति नगर मोहल्ले में रहने लगे और मंदिर के आगे प्रसाद बेचने का काम करते हैं। वह आज भी महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं और उनके बताए हुए मार्गों पर चलते हैं।

महात्मा गांधी की तस्वीर हो या मूर्ति आज के परिवेश में सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है – गुप्तेश्वर प्रसाद वर्मा

गुप्तेश्वर प्रसाद वर्मा का कहना है महात्मा गांधी की तस्वीर हो चाहे मूर्ति आज के परिवेश में सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। चौक-चौराहों पर महापुरुषों की मूर्ति जरूर लगती है लेकिन कद्र नहीं होता है। साथ ही साथ यह भी कहा कि हम अपने माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का भी काम करते हैं। इस एवज में प्रशासन ने सम्मान और पुरस्कार तो जरूर दिया लेकिन अनुदान नहीं दिया। आज हम दाने-दाने के मोहताज हैं।

यह भी पढ़े : Social Media पर पिस्टल लहराना युवक को पड़ा महंगा, हथियार के साथ गिरफ्तार…

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...