Ramgarh: मुस्लिम समाज के लोगों ने दिया भाईचार का संदेश, रामनवमी जुलूस पर बरसाए फूल

Ramgarh: जिला रामगढ़ के श्रमिक खेल मैदान अरगड्डा- सिरका में जामा मस्जिद कमेटी अरगड्डा के सदस्यों के द्वारा रामनवमी पर राम हनुमान के भक्तों का स्वागत फूल बरसा कर किया गया। इस अवसर पर लोगों के बीच शरबत व ठंडा का भी वितरण किया गया। करीब 700 लीटर से भी अधिक शरबत और 1500 से भी अधिक ठंडा के बोतले रामनवमी श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया है।

Ramgarh: आपसी भाईचारगी का संदेश

इस दौरान अरगड्डा अंजुमन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कोई भी त्यौहार आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। हम सभी अपने क्षेत्र में प्यार मोहब्बत के साथ रहते हैं। यह कार्य आगे भी मुस्लिम समाज के द्वारा किया जाएगा। मौके पर अरगड्डा अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी इस्लाम खान, सदर साजिद शेख, खजांची साजिद अंसारी, समीम खान, हारुण रसीद, हुसैन खान, मोहम्मद आरिफ, सलीम अंसारी, फिरोज खान, पप्पू खान, हसीबुल अंसारी, लाल खान, इमरान अंसारी, एहसान अंसारी, एस. खान समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

रविकांत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img