झारखंड के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में सिर्फ 10 रुपए की बढ़ोतरी, राज्य सरकार ने 350 रुपए प्रतिदिन की मांग की थी

रांची: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत झारखंड में काम करने वाले मजदूरों की दैनिक मनरेगा मजदूरी में केवल 10 रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मजदूरी दर 245 रुपए प्रतिदिन थी, जिसे अब बढ़ाकर 255 रुपए कर दिया गया है।

झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से मजदूरी बढ़ाकर 350 रुपए प्रतिदिन करने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नई दरें एक अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

हालांकि राज्य सरकार मनरेगा मजदूरों को अपनी ओर से 27 रुपए अतिरिक्त सहायता देती है, जिसे “टॉप अप” या “बोनस” कहा जाता है। इस तरह मजदूरों को वर्तमान में कुल 272 रुपए प्रतिदिन मिलते हैं। यदि राज्य सरकार यह सहयोग राशि जारी रखती है तो मजदूरी 282 रुपए तक पहुँच सकती है।

झारखंड सरकार ने पहली बार वर्ष 2021-22 में यह 27 रुपए का बोनस देना शुरू किया था, लेकिन तब से इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा था कि राज्य सरकार इस टॉप अप में हर साल चरणबद्ध तरीके से वृद्धि करेगी, लेकिन अभी तक इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है।

यदि राज्य सरकार टॉप अप में वृद्धि करती है, तो मजदूरों की कुल मजदूरी में और बढ़ोतरी संभव है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img