महिला थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े की धूमधाम से करायी गई शादी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के महिला थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े की धूमधाम शादी कराई गई है। इस शादी का साक्षी थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मी सहित दोनों पक्ष के परिजन बने। महिला थाना परिसर स्थित शिव मंदिर को साक्षी मानकर सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र में प्रेमी युगल की शादी संपन्न हुई। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मी खुद बाराती बने हुए नजर आए। इस दौरान विधि-विधान की रस्म की सभी सामग्रियों को महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज द्वारा अपने निजी कोष से मंगाया।

Goal 5 22Scope News

थानाध्यक्ष द्वारा प्रेमी युगल को अंगवस्त समेत साजसज्जा की सामग्री भेंट की गई

वही शादी के आशीर्वाद के रूप में थानाध्यक्ष द्वारा प्रेमी युगल को अंगवस्त समेत साजसज्जा की सामग्री भेंट की गई। थाना परिसर में शादी होता देख आसपास के लोग इसे देखने पहुंचे। इस प्रेमी युगल की कहानी कुछ अलग है। सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के सुपैना लोहखर गांव के निवासी संजीवन ठाकुर और बसतपुर गांव की खुशबू कुमारी के बीच लगभग तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे। इस दौरान खुशबू गर्भवती हो गई थी, लेकिन दोनों परिवारों की ओर से इस संबंध को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। लड़की और लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस स्थिति में संजीवन और खुशबू ने महिला थाना में आकर न्याय की गुहार लगाई और सुरक्षा की मांग की। जहां दोनों के परिजनों को बुलवा आपसी सहमति से शादी कराई गई।

यह भी पढ़े : प्रेमी जोड़े की शादी के गवाह बने ग्रामीण

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...