Advertisment

अनशन पर बैठे जिला पार्षद, कहा- फिर से शुरू हो ट्रेनों का नियमित ठहराव

मोकामा : दानापुर मंडल के मोर रेलवे स्टेशन पर कोरोना पूर्व ट्रेनों के ठहराव को फिर से नियमित करने की मांग को लेकर मोकामा पश्चिमी जिला पार्षद कुमार नवनीत हिमांशु उर्फ राम मोहित पासवान का बेमियादी अनशन शुरू हो गया है।मोर रेलवे स्टेशन पर जिला पार्षद कुमार नवनीत हिमांशु अपने समर्थकों समेत अनशन पर बैठ गए। जिला पार्षद का कहना है कि मोर स्टेशन पर कोरोना के पूर्व ट्रेनों के हो रहे ठहराव को फिर से बहाल किया जाए। इस बावत पीएम, रेल मंत्री और मुंगेर सांसद को कई बार पत्र भी लिखा गया, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन किया जा रहा है।अपनी मांग की पूर्ति नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। दूसरी ओर इस आंदोलन को लेकर मोर स्टेशन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े : मोकामा बाईपास के निकट शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Neha Bora Ink Attack Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच AISA अध्यक्ष...

Neha Bora Ink Attack Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को...

बिहार का मखाना हुआ ग्लोबल: छपरा के खेतों का मखाना, कनाडा-यूरोप...

 बिहार का मखाना अब पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। मिथिलांचल और सीमांचल से शुरू हुआ 'सफेद सोने' का यह सफर अब बिहार...

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...