Dhanbad: दिल्ली-कोलकाता NH पर हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल, लोगों ने किया सड़क जाम

Dhanbad: लगातार सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। आज तोपचांची थाना क्षेत्र के सुभाष चौक एनएच 19 में अज्ञात कंटेनर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। घटना में बाइक में बैठी दो सगी बहन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को SNMMCH इलाज के लिए भेज दिया गया।

Dhanbad: सड़क को जाम कर दिया

घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच-19 सुभाष चौक के समीप सड़क को जाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क जाम किए ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया गया। पुलिस दोनों महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

Dhanbad: कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि पावापुर के किशनबेड़ा निवासी ओम प्रकाश तुरी अपनी मां टुपली देवी एवं मौसी सीमा देवी के साथ बाइक से तोपचांची बाजार में खरीदारी करने आए थे। लौटते समय जब वे सुभाष चौक के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे, जिन्होंने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए सड़क चौड़ीकरण पर सवाल उठाया।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...