Dhanbad में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Dhanbad: आये दिन Dhanbad के अलग अलग हिस्सों मे सड़क हादसों की सख्याएँ बढ़ रही जिससे लोगों को NH सड़क मे सफर करने से डर लगने लगा है, ऐसे ही आज धनबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर एक गरीब मजदूर की जान ले गया।

साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई

Dhanbad के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित किसान चौक के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टुंडी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि किशन महतो रोज की तरह साइकिल से दिहाड़ी मजदूरी के लिए धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रामीणों और परिजनों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन रफ्तार पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है। साथ ही जाम हटाने का प्रयास जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

 

 

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...