JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भी नहीं आ रहा परीक्षाओं का परिणाम, छात्रों ने आयोग को दो दिनों का दिया अल्टीमेटम

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक कई परीक्षाओं का परिणाम नहीं आया है। इसको लेकर छात्रों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्रों का कहना है कि 9 महीने से अधिक हो गए, लेकिन परीक्षाओं का परिणाम अभी तक नहीं आया है। ऐसे में हम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

JPSC को छात्रों का अल्टीमेटम

वहीं छात्रों ने 2 दिन का समय आयोग को दिया है और कहा है कि परिणाम अगर जल्द प्रकाशित नहीं होता है तो हम लोग 11 अप्रैल को जेपीएससी आयोग का घेराव करेंगे। बताते चलें कि, पिछले 22 अगस्त से अध्यक्ष पद खाली था। जिसे लेकर कई परीक्षाएं अधर में लटकी थी। इसी बीच 1 महीने पहले अध्यक्ष की नियुक्ति होती है, लेकिन इसके बावजूद भी परीक्षा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ रहा है।

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...

Shravani Mela 2026: ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को मिला 4 दिन...

Shravani Mela 2026, देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल समापन के बाद मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राहत दी गई...