झारखंड में 10 करोड़ की ठगी: खेल विभाग की फर्जी बहाली के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी, FIR दर्ज

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ा फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां खेल विभाग में सीधी नियुक्ति का झांसा देकर 10 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई। इस मामले में चास के रहने वाले धीरज कुमार सिंह ने बूटी मोड़ निवासी शेखर कुमार के खिलाफ लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर में आरोप है कि शेखर खुद को सत्ता से जुड़े बड़े नेताओं और शीर्ष अधिकारियों का करीबी बताकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देता था। वह खेल विभाग के लेटरहेड, मोनोग्राम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करता था।

धीरज कुमार ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की नौकरी के लिए शेखर के खाते में सात लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। उन्होंने पैसे ट्रांसफर की रसीद और फर्जी नियुक्ति पत्र पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा है।

इसी तरह सत्येंद्र यादव ने 7.50 लाख और दुर्गा प्रसाद ने अपने तीन बेटों की नियुक्ति के लिए 17 लाख रुपए का चेक दिया था। इसके बाद शेखर ने खेल विभाग की ओर से ईमेल भेजकर नियुक्ति की सूचना दी, लेकिन अगली ही सुबह एक और ईमेल भेजकर नियुक्ति रद्द करने की जानकारी दी, ताकि प्रक्रिया को असली दिखाया जा सके।

धीरज ने बताया कि अगस्त महीने में रांची सर्किट हाउस में शेखर से मुलाकात हुई थी। शेखर ने दावा किया था कि वह खेल सचिव के साथ मिलकर 100 लोगों को सीधी नौकरी दिला सकता है, जिसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 30 लाख रुपए की मांग की थी।

पुलिस को संदेह है कि शेखर ने इसी तरह फर्जी नियुक्तियों के जरिए अब तक करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अन्य पीड़ितों से भी संपर्क करने की अपील की है।


Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...