जमीन के फर्जीवाड़े पर जनार्दन पासवान का हमला : “डीसी कार्यालय के फर्जी कागजात भी बना देंगे भू-माफिया”

रांची: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को एक गंभीर मुद्दा उठा जब विधायक जनार्दन पासवान ने चतरा जिले में 13 एकड़ 61 डिसमिल जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने और भू-माफियाओं के कब्जे का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जनार्दन पासवान ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक लापरवाही जारी रही, तो एक दिन भू-माफिया डीसी कार्यालय के फर्जी कागजात भी बना सकते हैं। उन्होंने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि यह जमीन स्वतंत्रता सेनानी सुबेदार जय मंगल पांडे और नादिर अली की शहादत स्थली से जुड़ी है, लेकिन अब इस पर अवैध कब्जा हो रहा है।

“भू-माफियाओं का हौसला बुलंद, 400 करोड़ के जमीन घोटाले का अंदेशा”

विधायक ने दावा किया कि चतरा में भू-माफिया इतना प्रभावशाली हो चुके हैं कि जमीन के मूल खतियान तक बदले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं, फिर भी इस महत्वपूर्ण सरकारी भूमि की सुरक्षा नहीं हो पा रही है।

उन्होंने सरकार से इस जमीन की बाउंड्री करवाने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की। पासवान ने आरोप लगाया कि जमीन माफियाओं द्वारा दस्तावेजों में हेरफेर कर मामले को न्यायालय में ले जाया जा रहा है, जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है।

“सरकार को जल्द कार्रवाई करनी होगी”

इस मुद्दे पर राजस्व मंत्री दीपक बरनवाल ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने मामले की जांच करवाई है और इसमें अनियमितता पाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करेगी।

वहीं, पासवान ने कहा कि सरकार को सिर्फ संज्ञान लेने से ज्यादा कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि रांची सहित पूरे झारखंड में भू-माफियाओं की सक्रियता बढ़ रही है, जिससे हत्या और हिंसा जैसी घटनाएं भी हो रही हैं।

चतरा में दिन-दहाड़े युवक की हत्या पर आक्रोश

विधानसभा में पासवान ने चतरा में हाल ही में हुई हत्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि अंकित कुमार नामक युवक को दिनदहाड़े पीट-पीटकर मार डाला गया, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पहले अपराधियों को पकड़कर छोड़ दिया गया, फिर दोबारा गिरफ्तारी की गई। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि शहरों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो गांवों में सुरक्षा की क्या स्थिति होगी?

“अपराधियों पर कार्रवाई करे सरकार”

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि ऐसे गंभीर मामलों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा, “सरकारें आती जाती हैं, लेकिन प्रशासन की जिम्मेदारी होती है कि वह जनता को सुरक्षा प्रदान करे।”

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...