मुज़फ्फरपुर के फौजी मनीष ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

मुज़फ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र के बरौना गांव के फौजी मनीष ने मध्यप्रदेश में खुदकुशी कर लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सेना के हवाले कर दिया. शव के साथ सेना के जवान मुरार कैंट से मुजफ्फरपुर के लिए चले और शव देर शाम को ही फौजी के पैतृक गांव करजा के बरौना गांव पहुँचा. उसके बाद पूरे गाँव मे मातम का माहौल बन गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

बता दें कि 20 वर्षीय मनीष मूल रूप से थाना क्षेत्र के बरौना का निवासी था. बीते 31 दिसंबर की सुबह मुरार कैंटोनमेंट के पास जंगल में पेड़ से लटकती लाश मिली थी. 2 साल पूर्व मनीष की नियुक्ति मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती बोर्ड से सेना में हुई थी. कुछ दिन पहले ही मुरार में ही पोस्टिंग हुई थी. मनीष की मां ने बताया कि 31 दिसंबर को उनकी बात हुई थी. मनीष काफी खुश था किसी भी तरह कि कोई मानसिक प्रताड़ना नहीं महसूस हुआ.

बता दें कि मनीष का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. घटना वाली रात भी उसने युवती से बात की थी. आशंका है कि इसी दौरान विवाद के बाद वह कैंट से निकल गया. 31 की सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी से जवान के गायब होने की सूचना से खलबली मची. सेना के अफसर और उसके साथियों ने ढूंढऩा शुरू किया तो पीछे जंगल में पेड़ से लटकता उसका शव मिला.

रिपोर्ट : विशाल

Jharkhand Police Recruitment: 11 साल से इंतजार कर रहे 800 अभ्यर्थियों...

 झारखंड पुलिस आरक्षी भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 800 से अधिक मूल याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य को चार सप्ताह...

Ranchi Crime: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से...

 रांची के अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का...

JPSC Case: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को...

JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को कार्मिक विभाग ने निलंबित कर दिया है। CID ने उन्हें 22 जुलाई को JPSC मामले की...