Jugsalai Firing Case : गैंगस्टर मनीष सिंह ने जुगसलाई थाने में किया आत्मसमर्पण, हत्या रंगदारी और…

Jugsalai Firing Case : जुगसलाई थाना क्षेत्र में अगस्त महीने में फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे गैंगस्टर मनीष सिंह ने आज जुगसलाई थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इस फायरिंग मामले में मनीष सिंह और उसके सहयोगियों को कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह के कार्यालय के पास गोली चलाने का आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मनीष सिंह के सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मनीष सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें-Giridih Clash पर बाबूलाल का हमला, एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा और… 

Jugsalai Firing Case : हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज

आरोपी गैगस्टर मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले पहले से दर्ज हैं। वह इलाके में एक कुख्यात गैंगस्टर के रूप में जाना जाता है। जुगसलाई पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक बड़ी चुनौती बन चुका था। लेकिन अब जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन दास की कड़ी मेहनत और दबाव के बाद मनीष सिंह ने अंततः आत्मसमर्पण कर दिया।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, हो गई फरार, फिर प्रेमी ने पति पर कर दिया चाकू से वार… 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगस्त महीने में जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स स्कूल रोड के पास कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह के कार्यालय के पास गोली चालन की घटना घटी थी। इस घटना में अभिजीत सिंह को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Clash मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 महिला समेत 15 गिरफ्तार, यूपी स्टाइल में चला बुलडोजर… 

गोलीबारी में अभिजीत सिंह बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इस हमले के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अभिजीत सिंह के बयान पर पुलिस ने मनीष सिंह और उसके सहयोगियों को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर मनीष सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : फिल्मी स्टाईल में ट्रक चोरी कर भाग रहे दो अपराधी धराए, पश्चिम बंगाल में… 

मनीष सिंह के सहयोगी पहले ही किये जा चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने पहले ही मनीष सिंह के सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मनीष सिंह फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन दास ने पुलिस की टीम को और भी सक्रिय किया और मनीष सिंह को दबाव में लाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा। पुलिस के प्रयासों के बाद मनीष सिंह ने आज खुद ही जुगसलाई थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अपार्टमेंट में कार्यरत गार्ड का रहस्यमयी स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल

मनीष सिंह को आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जांच में जुट गई। जुगसलाई पुलिस की सफलता से क्षेत्र के नागरिकों में एक तरह की राहत का माहौल है, क्योंकि यह कदम अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : झरिया में फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल, लाखों का सामान… 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मनीष सिंह की गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा की स्थिति मजबूत होगी और अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img