MLA बन गये शिक्षक, वायरल वीडियो में छात्रों से सवाल करते दिख रहे…

बेगूसराय: बेगूसराय के मटिहानी MLA राजकुमार सिंह अचानक शिक्षक की भूमिका में नजर आ गए। मामले का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह एक सरकारी विद्यालय के कक्षा में खड़े हैं और बच्चों से सवाल जवाब कर रहे हैं। इस दौरान कक्षा में उनके साथ शिक्षक समेत कई अन्य कर्मी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जब MLA राजकुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले तो इस दौरान नागदह सरकारी विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंच गए।

यह भी पढ़ें – Bihar: बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से 4 की मौत, ऑटो पर पेड़ गिरा…

विद्यालय में वे एक कक्षा में पहुंचे और छात्रों से पढाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वे बोर्ड पर गणित का एक सवाल लिख कर बच्चों से पूछा कि यह सवाल कौन हल कर सकता है और एक एक कर छात्रों ने हल करने की कोशिश की। बाद में एक छात्रा ने MLA राजकुमार सिंह के सवाल को हल किया तब वे कक्षा से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को छात्रों के पीछे और अधिक मेहनत करने का निर्देश दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PMAY योजना से हर शहरी गरीब को मिलेगा पक्का घर, निर्माण कार्य…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...