Bihar: बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से 4 की मौत, ऑटो पर पेड़ गिरा…

Bihar: बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से 4 की मौत, ऑटो पर पेड़ गिरा...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली बारिश पूरी तरह से जानलेवा बन चुकी है। बुधवार को बिहार के विभिन्न जिलों में जहां वज्रपात की वजह से करीब 20 लोगों की मौत हो गई तो गुरुवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को भी बारिश के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों वज्रपात की वजह से कुल 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से जख्मी हो गये। एक तरफ सहरसा में दो लोगों की मौत हुई तो दूसरी तरफ सिवान में भी दो लोगों की मौत ठनका की चपेट में आने से हो गई। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

मिली जानकारी के अनुसार सिवान के महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के धनौता गांव में राजू कुमार नामक एक युवक की ठनका के चपेट में आने से मौत हो गई वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा पंचायत के सरेया मठिया गांव में भी ठनका की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव में ठनका की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान गांव के बिरजू महतो के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – PMAY योजना से हर शहरी गरीब को मिलेगा पक्का घर, निर्माण कार्य…

भोजपुर में बारिश की वजह से घर का दिवार गिरने से मां बेटी घायल हो गई। घटना भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के हरनाथ कुड़ी गांव की है जहां घर का दिवार गिरने से पप्पू धनुक की पत्नी विजंती देवी और बेटी अनु कुमारी जख्मी हो गई। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में रोहतास में शेरशाह मकबरा के समीप ईदगाह के निकट एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया। ऑटो पर पेड़ गिरने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Saharsa में ठनका की चपेट में आने से दो की मौत, तार के पेड़ पर गिरा ठनका तो…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...