शिक्षा के मंदिर में अपराधियों का अड्डा, वीडियो वायरल

बेगूसराय : बेगूसराय में तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है. वायरल वीडियो शिक्षा के मंदिर में भी अपराधियों के अड्डे का खुलासा कर रही है. वायरल वीडियो बेगूसराय के सबसे बड़े कॉलेज जीडी कॉलेज की बताई जा रही है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से तीन चार युवकों के द्वारा हथियार को लहराते हुए एक युवक की बेदर्दी से पिटाई की जा रही है. इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पिटाई कर रहे युवकों को जरा भी दया नहीं आई.

वीडियो वायरल होने के बाद रतनपुर थाना पुलिस भी हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू की. जांच में पता चला कि पीड़ित युवक गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुन्ही गांव निवासी सरोज सिंह का पुत्र मयंक कुमार है, पुलिस ने इस मामले में पिटाई कर रहे चार युवकों की पहचान भी कर ली है. फिलहाल पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि वीडियो वायरल हुआ है, उसमें युवक की पिटाई की गई है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...