Advertisment

Koderma: ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के छह लोग गंभीर घायल

Koderma: खबर जिले के ताराघाटी से है। यहां ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Koderma: ट्रक और कार में जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, नवादा के एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ अपनी कार से धनबाद जा रहे थे। इस कार में उनके साथ उनके माता-पिता, पत्नी और दो बेटियां थीं। इसी दौरान ताराघाटी के पास कोडरमा की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

Koderma: तीन को रिम्स रेफर किया गया

वहीं घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया। यहां तीन गंभीर घायल को चिकित्सकों ने रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 18 किलोमीटर की कोडरमा घाटी में कई ऐसे मोड़ हैं, जहां अक्सर हादसे देखने को मिलती है।

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...